India These Days

a new blog about India and Indians, latest news about india, politics, travel, fashion and entertainment

Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

बुलेट ट्रैन होगी मेक इन इंडिया: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रैन परियोजना

बुलेट ट्रैन होगी मेक इन इंडिया: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रैन परियोजना

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की 6 ट्रैन बनेंगी भारत में 


भारत में मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना ने अब तेजी पकड़ ली है। 28 जून शुक्रवार को रेल मंत्री ने राज्यसभा में बुलेट ट्रैन परियोजना के विषय में प्रश्न पूछने पर प्रश्न का उत्तर देते हुए परियोजना के विषय में कुछ विशेष बातें सामने रखी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड और जापानी पक्ष के बीच हस्ताक्षरित समझौता हो चुका है। इस समझौते के अनुसार ना सिर्फ भारत में बुलेट ट्रेन चलेगी अपितु मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार भारत जापान से 24 रेलगाड़ियां खरीदेगा किंतु इनमें से 6 रेलगाड़ियां भारत में ही असेंबल की जाएंगी। मेक इन इंडिया का यह बुलेट ट्रैन के कोच बनाने का स्थान स्वयं जापानी कंपनी चुनेगी।
ये परियोजना कुल 1 लाख 8 हज़ार करोड़ रुपये की परियोजना है। आगे रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस राशि का 81% जापानी कंपनी जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (Japan International Cooperation Agency) देगी।
आपको बता दें कि भविष्य में मुंबई अहमदाबाद के बीच ये बुलेट ट्रैन 320 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ेगी।
इसमें कुछ विशेष कक्ष भी दिए जाएंगे जो यात्रियों को विभिन्न प्रकार की अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए होंगे।
इस रूट पर कुल 12 स्टेशन होंगे। मुंबई से चलने पर मुंबई के बाद क्रमशः बोइसर, वापी, विरार, ठाणे, साबरमती, वडोदरा, आनंद, भरुच, बिलिमोरा, सूरत और अंत में अहमदाबाद स्टेशन होगा।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]